टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में दर्दनाक हादसा, पिता की दवाई लेकर घर लौट रहे युवक की मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बैलधार के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कंडीसौड़ के सांकरी गांव से एक युवक अपने बीमार पिता के लिए दवाई लेकर घर जा रहा था। तभी घर से कुछ ही दूरी पर उसकी अल्टो कार UK 09 B 9733 अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्तपाल पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान सांकरी गांव निवासी मनवीर सिंह बुटोला पुत्र विशाल सिंह बुटोला (उम्र 40 वर्ष) कमान्द के रूप में हुई है। मनवीर के आठ और ढाई साल के दो बेटे हैं। वहीं सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

