टिहरी गढ़वाल
सनसनी: जंगल मे मिली व्यक्ति की लाश, मर्डर का अंदेशा, टिहरी जिले का मामला

टिहरी। जनपद के मुनिकीरेती क्षेत्र खारास्रोत शराब की दुकान से सटे जंगल मे एक व्यक्ति की लाश मिली है। अंदेशा है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद लाश को जलाया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
टिहरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां खारा स्रोत शराब की दुकान के पास से सटे हुए जंगल में एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है की लाश मिली है पुलिस का कहना है कि व्यक्ति का पहले मर्डर किया गया होगा उसके बाद उसकी लाश को जला भी दिया गया क्षेत्र में खबर के सुनते ही सनसनी बनी हुई है थाना प्रभारी मुनी की रेती आरके सकलानी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा उधर स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटना होने से सनसनी का मामला बन गया है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के प्रयासों में भी पुलिस जुट गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


