टिहरी गढ़वाल
निर्णय: टिहरी के इस गाँव मे जमीन न बेचने का निर्णय, मिला सम्मान…

टिहरी। मूल निवास एवं भू कानून जनांदोलन टिहरी द्वारा मूल निवास भू-कानून जागृति अभियान चलाने के तहत ढ़रसाल गाँव के ग्रामीणों से जनसंपर्क कर अभियान का शुभारंभ किया। ढ़रसाल गाँव टिहरी जिले के उन गाँव मे से एक है, जिन्होंने स्वयं ही उत्तराखंड से बाहरी लोगों को जमीन ना बेचने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों द्वारा अपनी जमीनों को ना बेचने के निर्णय का स्वागत करते हुए ग्राम सभा के प्रतिनिधि एवं जागरूक ग्रामीणों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समिति द्वारा सर्वप्रथम गाँव के भुम्याल भैरव देवता के दर्शन कर उनका आह्वान किया तथा शपथ ली कि हम सभी भुम्यालों, ग्राम एवं लोक देवी-देवताओं के मार्गदर्शन मे इस आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


