टिहरी गढ़वाल
पलायन: पलायन रुकेगा अगर स्वरोजगार मिलेगा, जनप्रतनिधि की जिलाधिकारी से मांग
टिहरी। पलायन रुकेगा अगर रोजगार मिलेगा इस थीम पर अग्रसर बने पंकज व्यास मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की, उन्होंने कहा कि पलायन को रोकना सम्भव है अगर युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार मिलेगा।
सोमवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से पंकज व्यास ने प्रतापनगर विधानसभा की तमाम समस्याओं को लेकर मुलाकात की। कहा कि क्षेत्र में फलदार और गैर फलदार पेड़ों का कटान हुआ था। लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पेडों के भुगतान का लाभ नहीं मिल पाया है।
इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र का हर कामकाजी युवा कोरोना के चलते घर को लौट गए हैं, जिनके सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा तो वह पलायन भी नही करेंगे।
कहा कि सरकार और विभागों को ऐसे युवाओं को चिन्हित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने में मजबूती से काम करना पड़ेगा।
जबकि विधानसभा क्षेत्र की कई जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्होंने डीएम को अवगत कराया। कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र ओबीसी में है लेकिन यंहा के युवाओं में जोश भरपूर है इन्हें सिर्फ प्लेटफॉर्म देने की आवश्यकता है।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि,दीपक थपलियाल,ग्राम प्रधान रौलकोट आशीष डंगवाल, रमेश पोखरियाल, सब्बल सिंह चौहान, सन मोहन थपलियाल, राकेश असवाल, नवीन कंडियाल,विमल राणा आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
