टिहरी गढ़वाल
पहाड़ ब्रेकिंग: पेड़ पर घास तोड़ने गया बुजुर्ग, करंट की चपेट में आया, मौत
नरेंद्रनगर। वाचस्पति रयाल
मवेशियों के लिए पेड़ पर चारा पति के लिए चढ़े व्यक्ति की पेड़ के बीच से गुजर रहे विद्युत तार से करंट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई।
60 वर्षीय मृतक सोबन सिंह नरेंद्र नगर विकासखंड मुख्यालय फकोट के पास स्थित गांव जंगलेथ का निवासी था।
घटना 15 जुलाई बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।
मृतक के परिवार जनों के अनुसार परिवार के मुखिया सोबन सिंह बुधवार दिन में फकोट के पास जंगल में मवेशियों के लिए चारापति लेने गए थे,लेकिन जब देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो परिवार जनों ने खोजबीन शुरू की।
गांव के लोगों और परिजनों के द्वारा खोजबीन करने पर रात को सोबन सिंह का शव फकोट के पास पेड़ के नीचे पाया गया।
जिस पेड़ के बीच से विद्युत का तार गुजर रहा था सोबन सिंह ने उसी पेड़ से कुछ चारा पत्ती घास काटी थी,काटी गयी घास उनके शव के पास पड़ी थी। मृतक का शव करंट लगने से नीला पड़ गया था।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी, पुलिस टीम आगरा खाल तथा क्षेत्रीय पटवारी दिनेश लाल शाह मौके पर पहुंचे। शव को पीएम के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
