टिहरी गढ़वाल
शर्मनाक: घनसाली के पुरवाल गॉव में 6 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार
घनसाली। सागर सुनार भिलंगना ब्लॉक के पुरवाल गॉव (हिन्दाव) में शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, 65 वर्षीय गोपेश्वर प्रसाद तिवारी ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उम्र को शर्मसार किया है
परिवार जनों ने ग्राम प्रधान व पंचों से न्याय की गुहार लगायी लेकिन गॉव के प्रधान व ग्राम पंचों ने पीडित परिवार की गुहार को अनसुना कर घटना के होने की पुष्टी तक नही की ऊपर से पीडित परिवार दलित है
जिस पर अरोपी परिवार सामान्य जाति से होने के कारण पीडित परिवार पर मामला रफा दफा करने का दबाव बना रहा है और आरोपी के भाई बन्धुओं द्वारा पीडित परिवार को धमकी दी है कि कुछ ही दिनों में छूट कर तुम्हें गॉव से निकलवा देगें,
गौरतलब हो कि पीडित परिवार बहुत ही गरीब है जिनके पास घनसाली थाना तक जाने का किराया नही था
पीडित परिवार की ओर से थाना घनसाली को दी गयी तहरीर पर आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक हिन्दाव पट्टी के पुरवाल गॉव में शनिवार को पीडित बच्ची के माता पिता शाम को बाजार गए थे, बच्ची को घर पर अकेला देख गोपेश्वर प्रसाद तिवारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
माता-पिता के घर लौटने पर बच्ची ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार की घटना की जानकारी अपनी मां से बतायी,
पीडिता की मां ने थाना घनसाली को पूरी जानकारी देकर मुकदमा दर्ज करवा लिया है
जिसमें कि आरोपी को जेल भेज दिया है
बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के लिए बच्ची को टिहरी लाया गया जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टी हो चुकी है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

