टिहरी गढ़वाल
दरकरार: जन आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान के उपचार में सभी को आना होगा आगे..स्थिति नाजुक..
“श्री मैखुरी जी मेरे मार्ग दर्शक रहे हैं तब मैं पत्रकारिता द्वितीय वर्ष का छात्र था जब वह केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र हितों के मुद्दों पर काम कर रहे थे।
आज उनकी फेसबुक वॉल पर वरिष्ठ जन आंदोलनकारी त्रेपन चौहान जी के स्वास्थ संबंधी जानकारी मिली। अपील है कि जन आंदोलनकारी के उपचार के लिए सभी को मदद के लिए आगे आना होगा”।
वरिष्ठ पत्रकार और मेरे मार्गदर्शक इंद्रेश मैखुरी जी की फेसबुक वॉल से,,,
उत्तराखंड में जन आंदोलनों के साथी त्रेपन चौहान के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग की अपील।
साथियो, त्रेपन चौहान उत्तराखंड में आंदोलनों का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। विभिन्न आंदोलनों में उनकी सक्रीय हिस्सेदारी रही है। खासतौर पर टिहरी के फलेंडा में जल विद्युत परियोजना के खिलाफ स्थानीय लोगों के आंदोलन का उन्होंने आगे बढ़ कर नेतृत्व किया। देहारादून में असंगठित मजदूरों को संगठित करने के काम भी त्रेपन भाई ने किया। “हे ब्वारी” और “यमुना” जैसे उपन्यासों के लेखक भी त्रेपन भाई हैं।
लेकिन लंबे अरसे से त्रेपन भाई एक गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं। यह मोटर न्यूरोन्स का लगभग वैसा ही रोग है,जैसा प्रख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स को था। इस रोग के चलते उनके शरीर के अधिकांश अंगों ने काम करना बंद कर दिया।
लेकिन अपनी अदम्य जिजीविषा के दम पर त्रेपन भाई अपनी मानसिक सक्रियता निरंतर बनाए हुए थे। उनके साथी शंकर गोपाल कृषणन द्वारा विदेश से लाये गए यंत्र की मदद से वे आँखों की पुतलियों से कंप्यूटर पर अपना अगला उपन्यास टाइप कर रहे थे। उसी के सहारे वे व्हाट्स ऐप मेसेजों का भी जवाब देते थे।
लेकिन बीते कुछ महीनों से त्रेपन भाई की स्थिति अत्याधिक गंभीर हो गयी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है,जहां एक दिन का खर्च ही बहुत ज्यादा है।
अतः निवेदन है कि त्रेपन भाई के उपचार के खर्च हेतु सहयोग करें. यह भी गौरतलब है कि त्रेपन भाई इससे पहले एक बार पैंक्रियाटिक कैंसर से भी जूझ चुके हैं । उस समय वे आपे संसाधनों और इच्छा शक्ति से कैंसर को हराने में सफल रहे थे।
इच्छा शक्ति अब भी त्रेपन भाई की प्रबल है। लेकिन उन्हें उपचार हेतु आर्थिक सहयोग की अत्याधिक आवश्यकता है।
आर्थिक सहयोग निम्नलिखित अकाउंट पर किया जा सकता है ।
Account number: 2223330040889180
Account name: TREPAN SINGH CHAUHAN
IFSC code: RATN0VAAPIS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

