टिहरी गढ़वाल
Fraud: टिहरी के इस बैंक में करोड़ों रूपए का गबन, ग्राहकों की FD पर बैंक कर्मचारी ले रहा था लोन…
Tehri News: टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां जाखणीधार ब्लॉक के यूनियन बैंक मदन नेगी में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां ग्रामीणों के करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। कई गामीणों की एफडी से धनराशि गायब है और कई ग्रामीणों की एफडी पर कैशियर सुमेश डोभाल ने लोन भी ले रखा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यहां ग्रामीणों की लाखों की एफडी पर कैशियर द्वारा लोन लिया गया है। बताया जा रहा है कई लोगों ने एफडी कराई थी पर उन्हें कागज नहीं दिए गए। तो कई लोगों की एफडी के पैसे गायब है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 ग्रामीणों की एफडी से रकम गायब है और पहले दिन की जांच में एक करोड़ रुपये से ऊपर का गबन सामने आया है। रिपोर्टस की माने तो अभी जांच आगे बढ़ेगी तो और धनराशि भी बढ़ सकती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कैशियर ने बैंक के ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकाल कर गबन किया है। बैंक का कैशियर दो दिन से लापता है। मामले में शुक्रवार को बैंक के उच्चाधिकारियों की टीम ने आकर भी बैंक में जांच शुरू कर दी है। वहीं अब इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और सभी ग्रामीणों का पैसा जल्द से जल्द वापस दिलाने की मांग की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
