टिहरी गढ़वाल
घनसाली: आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई, एक की मौत अन्य घायल….
टिहरी: प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन प्रदेश से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही है तो कहीं जरा सी लापरवाही से न जाने कितने ही बेकसूर लोगों की जान चली जाती है। ऐसा ही कुछ टिहरी जिले में भी देखने को मिला है। आज सुबह बूढ़ाकेदार से एक आल्टो टैक्सी नंबर UK09TA-1196 सवार रिश्तेदारी में सिलयारी उत्तरकाशी गए थे। आल्टो टैक्सी वापसी आते समय शाम 6 बजे के करीब आरगढ के घेरका बैंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक एक सवार गौतम पुत्र शूरवीर सिंह रावत उम्र 35 वर्ष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। साथ में सवार अन्य लोग घायल हैं जिनमें संजय पुत्र मोर सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम चमियाला, कैलाश पुत्र उमेश राणा उम्र 30 वर्ष थाती बूढ़ाकेदार को सामान्य चोटें आई हैं। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती करा दिया गया है। एक अन्य सवार मनोज सिंह नेगी पुत्र जबर सिंह नेगी उम्र 50 वर्ष ग्राम आगर थाती बूढ़ाकेदार को जॉलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

