टिहरी गढ़वाल
टिहरी: सात साल के मासूम को मारने वाले गुलदार को शूटरों ने किया ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस…
टिहरीः टिहरी घनसाली में गुलदार की दहशत में रह रहें लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आखिरकार घनसाली वन विभाग के शूटरों ने 7 साल के बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार को मार गिराया है। शूटरों ने गुलदार को भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में ढेर कर दिया है। मारे गए नर गुलदार की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है। रेंजर और वन विभाग घनसाली की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की त्वारित कार्रवाई की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती 16 अप्रैल शनिवार देर शाम को घनसाली के अखोड़ी गांव में 7 साल का नवीन अपनी दादी के साथ शादी समारोह में जा रहा था। तभी गुलदार ने नवीन पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को मारने की मांग की थी। घटना के बाद तत्काल गुलदार को मारने का आदेश दिया गया। साथ ही गांव में शिकारी तैनात कर दिया गया। सोमवार की रात को वन विभाग के शूटर गंभीर भंडारी ने सटीक निशान साध कर गुलदार को मार गिराया।
बता दें कि रेंजर और घनसाली वन विभाग ने मामले में त्वारित कार्रवाई की। और गुलदार को मारने के लिए शूटर गंभीर सिंह भंडारी और जॉय हुकिल को वहां तैनात किया गया था। गुलदार को सोमवार रात ही गोली लग गई थी। लेकिन वह भाग गया था। मंगलवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो गुलदार वहीं पास के गदेरे में झाडियों के बीच पड़ा मिला। गुलदार के मरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। और वन विभाग को धन्यवाद कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel