टिहरी गढ़वाल
टिहरीः बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने पेश की 4,540 पेज की रिपोर्ट…
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में बुधवार को बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। ये सुनवाई टिहरी निवासी शांति प्रसाद भट्ट की याचिका पर की गई है। याचिका में टिहरी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की बात कही गई थी। मामले में सरकार की ओर से 4500 से ज्यादा के पेज की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी निवासी शांति प्रसाद भट्ट ने 2013 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि टिहरी के अस्पतालों में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं बहुत लचर परिस्थितियों में हैं। जिसको कोर्ट ने गंभीरता से लिया और सरकार को प्रदेश के अस्पतालों का सर्वे करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।
साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा था कि अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं और कौन कौन सी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट को अवगत कराएं। सरकार की ओर से आज हुई सुनवाई में ये 4,540 पन्नों की रिपोर्ट पेश की गई है।
मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खण्डपीठ में हुई। सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वे करने के बाद 4,540 पन्नों की रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगस्त माह के अंतिम सप्ताह की तिथि नियत की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

