टिहरी गढ़वाल
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज हुई जमकर बर्फबारी, खुश नजर आए पर्यटक…
टिहरी: देवभूमि यानी उत्तराखंड में आज सुबह जबरदस्त बर्फबारी होने से पहाड़ों पर पहुंचे सैलानी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने बर्फबारी के बीच खूब जमकर लुफ्त उठाया। टिहरी गढ़वाल के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में आजकल लगातार हो रही बारिश से पिनसवाड, गंगी,गेवाली के समीप लगभग सारी चोटिया बर्फबारी से आच्छादित हो चुकी है पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से राज्य के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
सोमवार को पर्यटक स्थल औली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा चारधाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री में भी बर्फबारी हुई है। सेब कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं। वहीं दूसरी ओर चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं औली घूमने के लिए आए लोगों के लिए बर्फबारी किसी अच्छे सौगात से कम नहीं है। पहाड़ों में जैसे ही मौसम की पहली बर्फबारी हुई तो जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। यहां घूमने आए सैलानी यहां बर्फ की चादर में खेलते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी का सिलसिला बने रहने की आशंका के बीच प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ही कड़ाके की ठंड की संभावना है।
बता दें कि उत्तराखंड में एक से तीन दिसंबर तक प्रदेश भर में बादल छाए रहे और चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानों में हल्की बारिश के दौर चले। हालांकि शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ हुआ और चटख धूप खिली। इस दौरान तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम ने ने एक बार फिर पलटा मारा। राज्य के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से सबसे अधिक पर्यटक खुश नजर आए ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
