टिहरी गढ़वाल
चुनाव अपडेट: टिहरी के प्रतापनगर में निर्दलीय प्रत्याशी पंकज व्यास को मिल रहा जन समर्थन, जनसभाओं में उमड़ रही भीड़…
टिहरी: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें टिहरी गढ़वाल जिले की प्रताप नगर विधानसभा सीट अपने आप में खास है। प्रतापनगर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज व्यास की लहर है। जनता उन्हें पंसद कर रही है। आज पंकज व्यास की जनसभा में उमड़ी इसकी गवाही दे रहे हैं। पंकज व्यास को जनता का समर्थन मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है पंकज व्यास जीत दर्ज कर क्षेत्र का विकास करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता इस बार परिवर्तन के पक्ष में है और एक नया विकल्प तलाश रहे है। सभी मतदाताओं एक ही राय है कि इस बार परिवर्तन करेंगे और पंकज व्यास को विजयी बनाएंगे। समर्थकों ने “ना शराब से, ना नोटों से पंकज व्यास, जीतेगा बंपर वोटों से!” का नारा दिया है।
आपको बता दें कि प्रतापनगर विधानसभा सीट टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। प्रताप नगर 1962 से लेकर 1990 तक टिहरी रियासत की राजधानी थी। इसे तत्कालीन राजा भवानी शाह ने बनाया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंह गुड्डू विधायक चुने गए हैं। 2002 में यहां पर पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार फूल सिंह बिष्ट विधायक चुने गए थे। गौरतलब है कि 2007 में विजय सिंह गुड्डू भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विधायक फूल सिंह को हराया था। 2012 में कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम सिंह नेगी विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा के विधायक रहे विजय सिंह गुड्डू को हराया था। 2017 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंह गुड्डू फिर विधायक चुने गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
