टिहरी गढ़वाल
पहलः टिहरी में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, मार्शल आर्ट सहित सिखाया जा रहा है ये सब…
टिहरीः टिहरी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। पुलिस द्वारा मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी में 05 दिवसीय “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
आपको बता दें कि एसएसपी तृप्ति द्वारा महिला हेल्पलाइन, नई टिहरी के सौजन्य से जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा भी क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चंद्र बिंजोला व देवेंद्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक) की देखरेख में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी, नई टिहरी में 05 दिवसीय “आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (थर्ड डेंन ब्लैक बेल्ट, कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट, ऋषिकेश) द्वारा छात्राओं को दूसरों की पकड़ से खुद को छुड़ाकर अटैक करने, बेसिक पंच, डबल पंच आदि के संबंध में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

