टिहरी गढ़वाल
Big News: उत्तराखंड में यहां शादी की खुशियां मातम में बदली, खाई में कार गिरने से युवक की मौत, मंगेतर गंभीर घायल…
टिहरी: पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टिहरी जनपद के डोबरा चांठी पुल के समीप एक कार दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल हो गई है। दोनों की शादी होने वाली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रही कार संख्या यूके -07 डीजेड -9344 कंडीसौड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल है । बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मंगेतर भी बताए जा रहे हैं । दोनों किसी काम से श्रीनगर गए थे और वापस चिन्यालीसौड़ लौट रहे थे । इस दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती का इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान संजय राणा ( 29 ) पुत्र हरि सिंह राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती की पहचान सावित्री राणा ( 29 ) पुत्री भरत सिंह राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में वरिष्ठ सहायक और सावित्री सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर पद पर तैनात हैं । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।पुलिस द्वारा बताए जाने के बाद परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel