टिहरी गढ़वाल
दर्दनाक हादसा: घुतु घनसाली मोटरमार्ग पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत, 3 घायल…
नई टिहरी। जिले के भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू में भीषण वाहन दुर्घटना की खबर। घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर वीरवार अपराह्न पौने तीन बजे एक वाहन सड़क से खाई में गिरा।
प्रारम्भिक सूचना के अनुसार वाहन सवार सौड़ गांव से घुत्तू जा रहे था, पोखार के पास हुई दुर्घटना। वाहन में 9 लोग सवार थे। जिनमें 5 की मौके पर ही दर्दनाक मौत की खबर। 3 घायलों को 108 सेवा से पीएचसी पिलखी भेजा गया है। तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, लोनिवि और पुलिस टीम मौके पर पंहुची। शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर करने पौने एक बजे घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर पोखार क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए पिलखी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। अभी तक मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सकें। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel