टिहरी गढ़वाल
दुःखद: टिहरी का लाल देश पर न्योछावर कर गया जान, पीछे छोड़ गया पत्नी, 6 साल और पांच माह का मासूम…
टिहरी: उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर आ रही है। टिहरी का लाल प्रदीप रावत देश सेवा करते हुए दुनिया को अलविदा कह गया। जवान अपने पीछे पत्नी, 6 वर्षीय बेटी व पांच माह का बेटा छोड़ गया है। बच्चे पिता के आने का इंतज़ार करते रह गए। जवान घर लौटा तो लेकिन तिरंगे में लिपट कर आया। आज सुबह देवप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जहां जवान को अंतिम विदाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं जवान की पत्नी का रो रोकरबुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि देवप्रयाग क्षेत्र के मुल्यागांव निवासी प्रदीप रावत (32) 10 गढ़वाल राइफल में ड्यूटी निभा रहे थे। लेकिन वह अपनी पलटन के साथ दिल्ली से भटिंडा पंजाब जा रहे थे रास्ते में ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई।प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर देर रात मुल्या गांव लाया गया। गुरुवार सुबह सैनिक को परिजनों, क्षेत्रवासियों ने अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व उन्हें रायवाला से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान जवान को अंतिम विदाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा।
बता दें कि उनके परिवार में पत्नी, 6 वर्षीय बेटी व पांच माह का बेटा है। सैनिक प्रदीप रावत के पिता मोर सिंह भी ट्रेन हादसे के शिकार हुए थे, जबकि छोटे भाई दीपक की भी कुछ वर्ष पहले नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने सैनिक की अंतिम यात्रा में कन्धा देते हुए सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। वहीं जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची अपने पिता को ढूंढ रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel