टिहरी गढ़वाल
शहादत को सलामः टिहरी का लाल आतंकी मुठभेड़ में शहीद, गांव में पसरा मातम…
टिहरी: देवभूमि का एक लाल नागालैंड में मोन जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया है। पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गये। पैराट्रूपर जवान गौतम लाल टिहरी गढ़वाल के नौलि गांव के रहने वाले थे। जवान की शहादत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है तो वहीं गांव में मातम पसर गया है।
बता दें नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में कम से कम 13 आम लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह इस घटना की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या यह गलत पहचान का मामला है। सेना ने बताया कि इस दौरान एक सैन्यकर्मी शहीद हुआ है। कई अन्य सैनिक घायल हो गए। यह घटना और उसके बाद जो हुआ, वह ‘अत्यंत खेदजनक’ है । नगालैंड में सुरक्षा बलों के एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में ‘गलत पहचान’ के चलते कई स्थानीय लोग मार दिए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या करीब एक दर्जन है। लोगों की मौत होने की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्चतम स्तर पर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
