टिहरी गढ़वाल
सनसनी: ऐसा क्या हुआ जो युवक युवती ने मौत का रास्ता चुन लिया, हृदय विदारक तस्वीर ने फैलाई सनसनी…
टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के थाना हिंडोलाखाल के करास गांव (पौड़ीखाल) में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों शव सड़ी गली अवस्था मे मिले हैं। मृतकों की उम्र लगभग 18 साल है। शवों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी थी। सूचना पर थाना हिंडोलाखाल की पुलिस मौके पर पंहुची।
पुलिस को करास गांव के समीप जंगल में काफल के पेड़ पर दो शव लटके मिले। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानते हुए आत्महत्या बता रही है। दोनों ही शवों की शिनाख्त हो गई है।जानकारी के अनुसार, युवती 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी। जबकि, युवती के लापता होने के दौरान 17 जुलाई को युवक भी हरियाणा अपने कार्य क्षेत्र से पौड़ीखाल आया था। कॉल डिटेल्स से पता चला है कि दोनों की आपस में फोन पर बात हुई थी।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी खुलकर कुछ नहीं बताया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। बहरहाल एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
