टिहरी गढ़वाल
Sports News: टिहरी के दो भाईयों ने किया प्रदेश का नाम रोशन, राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन…
Sports News: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस कड़ी में टिहरी के दो सपूतों का नाम जुड़ गया है। चंबा ब्लॉक के गुल्डी गांव निवासी दो भाइयों का राष्ट्रीय टेबल टेनिस की टीम में चयन हुआ है । बच्चों की उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंबा ब्लॉक के ग्राम गुल्डी निवासी जयवीर सिंह सजवाण के बेटे दिव्यांश और दिव्येश को राष्ट्रीय टेबल टेनिस की टीम के लिए चुना गया है। दिव्यांश कक्षा 7 और दिव्येश कक्षा 11 में जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में पढ़ रहे हैं। दोनों की प्राथमिक शिक्षा चंबा में हुई है ।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही यूपी के कानपुर में हुए स्टेट लेवल के मुकाबले में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दिव्यांश का जूनियर वर्ग और दिव्येश का सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस टीम के लिए चयन हुआ। टिहरी के बच्चों का राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों को अपने बच्चों पर गर्व है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
