टिहरी गढ़वाल
सफलता: एक माह से लापता थी विवाहिता, घनसाली पुलिस ने ढूंढ लिया महिला का पता, गुजरात से हुई बरामद…
हर्षमणि उनियाल: टिहरी के तहसील बालगंगा से लापता एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके आई थी और लापता हो गई थी। पिता की गुहार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की काफी तलाश कर उसे गुजरात से बरामद कर लिया है। लेकिन महिला ने सुसराल और घर आने से इंकार कर दिया है। वह वहीं रह कर अपना जीवन यापन करने की बात कह रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लापता महिला की शादी थाना लम गांव में धीरेन्द्र सिंह रावत के साथ हुई थी। वह कुछ दिन पहले अपने मायके आ गई थी, लेकिन महिला किसी बात को लेकर आवेश में आ गई। और 11 दिसंबर को घर छोड़ बिना बताये कही चली गई। परिजनों में महिला की काफी खोजबीन की। बताया जा रहा है कि महिला का सुराग ने मिलने पर पिता ने तहसील बालगंगा पर मु0अ0सं0 03/2022 धारा 365 भादवि मुकदमा दर्ज कराया था। महिला संबधी मामला होने पर इसे घनसाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था।
मामले की जानकारी देते हुए थाना घनसाली पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तलाश के लिए 19 दिसंबर को उन्हें आदेश प्राप्त हुए थे। जिसके बाद उनकी टीम ने सी.आई.यू टिहरी की मदद से लापता महिला के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर काफी छानबीन के बाद उसे गुजरात में पाया। उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन के चलते पुलिस टीम तीन जनवरी को गुजरात पहुंची। जहां उन्होंने लापता मकानी देवी को मकान न.52 तरुण नगर छानी जगतनगर थाना फतेहगंज बड़ोदरा गुजरात से सकुशल बरामद कर उसे वहीं कोर्ट में पेश किया।
जहां महिला ने बताया कि उसके पति राजस्थान में नौकरी करते है और घर कम आते है। इसलिए वह अपनी मर्जी से गुजरात काम करने आई है। वह यही रह कर काम करना चाहती है और सुसराल और घर नहीं जाना चाहती। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि महिला की आयु 21 वर्ष होने और बालिग होने के चलते उन्हें कोर्ट ने अपनी मर्जी से जीवन यापन करने की अनुमति दे दी है। वह सकुशल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

