टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल की अचानक टूटी तार, आवाजाही पूर्ण रूप से बंद…
टिहरीः तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले लक्ष्मण झूला पुल की एक तार रविवार को अचानक टूट गई। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दी गई है। पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को लक्ष्मण झूला की तार टूटने से तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर लगाई गई हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब 600 किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।
गौरतलब है कि क्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। पास ही नए पुल के निर्माण के आदेश दिए गए थे। पुल के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को काम दिया गया था। हालांकि इस निर्माण का टेंडर ही विवादित हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




