टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में दर्दनाक हादसे में शिक्षिका की मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तराखंड की सड़कें हर रोज लोगों की जिंदगी छीन रही हैं। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।
जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत हिरासत में ले लिया है। वहीं शिक्षिका की मौत से परिजनों के साथ ही प्राइमरी स्कूल में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
