टिहरी गढ़वाल
Tehri Cloud Brust: टिहरी में 5 सेकेंड में नदी में समाया दो मंजिला मकान, दो मकान ढहने से 3 की मौत, पांच लापता…
Tehri Cloud Brust: टिहरी में बादल फटने से भारी तबाही है। नदियां उफान पर है तो वहीं कई मकान क्षतिग्रस्त हुए है। यहां कीर्तिनगर में बादल फटने (CloudBurst in Tehri) के बाद मकान के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई है। तो वहीं दो मंजिला मकान नदी में समा गया है। जबकि जौनपुर ब्लाक के ग्वाड़ गांव में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए है। जिसमें से दो के शव बरामद कर लिए गए है। बाकि की तलाश की जा रही है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी जिले के कीर्तिनगर में दुगड्डा बाजार में दो मंजिला मकान मात्र 5 सेकेंड में चन्द्र भागा नदी (Chandrabhaga river in Kirti Nagar) में समा गया (house collapsed in Chandrabhaga river। मकान दुगड्डा के रहने वाले मोहन सिंह रावत का था। बताया जा रहा है कि हादसे की आशंका को देखते हुए घर से सभी लोग पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकल गए थे।
एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दबे
तो वहीं दूसरी ओर जौनपुर ब्लाक के ग्वाड़ गांव में मकान जमीदोज हो गया। जिसके मलबे में सात लोग दब गए है। मलबे में दबे पति पत्नी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकि अन्य पांच की तलाश जारी है।मृतक की शिनाख्त राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व गुलाब सिंह और सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। अन्य लोगों की तालाश की जा रही है।
लापता लोगों की सूची
- कमान सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व प्रेम सिंह।
- मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व प्रेम सिंह।
- रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमान सिंह।
- सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमान सिंह।
- बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमान सिंह।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

