टिहरी गढ़वाल
टिहरी: झील में तैराकी कर इतिहास रचने वाले पिता पुत्र होंगे सम्मानित, मिलेगा पुरस्कार…

टिहरी: टिहरी में पिछले माह प्रताप नगर निवासी पिता और उसके दो बेटों ने टिहरी झील में तैराकी कर इतिहास रच जिले का नाम रोशन किया है। इस साहसिक कार्यों के लिए पिता और बेटों को जिला प्रशासन की ओर से 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम में 50 लोगों को शामिल किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में टिहरी झील में बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। इस दौरान दो डूबते हुए व्यक्तियों को एसडीआरएफ की टीम ने डूबने से बचाया। SDRF की रेस्क्यू टीम को स्पीड मोटर बोट दी गई है।
बता दें कि टिहरी झील पर्यटकों का दबाव भी बढ़ रहा है। पुलिस ने यहां पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू चौकी स्थापित की है। यहां पर वर्तमान में पचास जवान तैनात हैं। यहां पर दो स्पीड बोट और 50 व्यक्तियों की क्षमता वाली फ्लोटिंग जेट्टी भी उपलब्ध कराई गई है। स्पीड बोट की मदद से टीम किसी भी दुर्घटना के समय आसानी से समय पर पहुंच सकेगी। भविष्य में यहां पर एसडीआरएफ को ओर सुविधाएं दी जाएंगी. उत्तराखंड पुलिस वर्तमान में 18 लोकेशन पर जल पुलिस रेस्क्यू टीम की तैनाती की गई है, जिससे बाढ़ एवं आपदा कार्यों में मदद मिलती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


