टिहरी गढ़वाल
Tehri News: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 लोग थे सवार…
Tehri News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे (Rishikesh Badrinath Highway) से आ रही है। यहां तोता घाटी के समीप यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनीमत रही कि बस सड़क पर ही पलटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विश्वनाथ सेवा की रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास बस अनियंत्रित (Bus overturned Near Tota Ghati) होकर सड़क पर पलट (Bus Accident in Devprayag) गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से बाहर निकालकर अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्यों की ओर भेजा। बताया जा रहा है कि बस करीब में 30 लोग सवार थे। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में लापरवाही के आरोप में ऋषिकेश निवासी बस चालक इंद्रजीत को हिरासत में लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
