टिहरी गढ़वाल
Tehri News: उत्तराखंड में यहां हुआ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत…
उत्तराखंड में पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बडे हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि देवप्रयाग में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादास देवप्रयाग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां श्रीनगर से हरिद्वार जा रहा वाहन करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसा सुबह चार बजे के आसपास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को एक ट्रक गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ट्रक चालक जगजीत सिंह (37) पुत्र लखबीर सिंह, निवासी हरदासपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो सितारगंज से गल्ला गोदाम श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल का चावल लेकर आ रहा था। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
