टिहरी गढ़वाल
Tehri News: खेल कूद प्रतियोगिता में भिलंगना के बच्चों ने मनवाया लोहा, जीता प्रथम पुरस्कार…
Tehri News: जनपद स्तर पर प्राम्भिक स्तर की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया गया। 29 सितंबर से बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में चल रही खेल कूद प्रतियोगिता में विकास खण्ड भिलंगना के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न क्षेत्रों में भिलंगना के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी द्वारा प्रतिभागी छात्रों एवं टीम प्रभारियों के स्वागत से किया गया। जिलाध्यक्ष नेगी ने सभी प्रतिभागियों को उत्साह पूर्ण खेल में प्रतिभाग करने हेतु हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने कबड्डी बालक वर्ग के छात्रों के मध्य मैदान में परिचय के साथ टॉस का साक्षी बनते हुये कबड्डी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जिसका हमारे जीवन मे बहुत महत्व है।
29 सितंबर से बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में चल रही खेल कूद प्रतियोगिता में विकास खण्ड भिलंगना ने प्राथमिक वर्ग से लोक नृत्य में बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही विकास खण्ड भिलंगना ने 600 मीटर दौड़ में बालक में प्रथम एवं दिव्तीय स्थान, 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग प्रथम स्थान, मानचित्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया, लोकनृत्य जूनियर में चंबा ब्लाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल सम्पन्न कराने में जिला सघटन के प्रवक्ता टी टी राणा, जाखनी धार के ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र पंवार , भिलंगना के ब्लाक अध्यक्ष महावीर धनियाल, चंबा के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र खाती, जौनपुर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कैंतुरा, देवप्रयाग ब्लाक अध्यक्ष राकेश बागड़ी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रतापनगर प्रमोद कैंतुरा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद एवं ब्लॉक के पदाधिकारी रोशन लाल, रामानुज बहुगुणा, अजयवीर रमोला, मुकेश चमोली, मंगत नेगी, अंजू ढोडी, प्रकाशी सेमवाल, जिला खेल समन्वयक राजेन्द्र पंवार ,उपेंद्र उनियाल, संदीप चौहान, मनोज खण्डवाल, राजेश, विशम्बरी भट्ट, जगदम्बा कण्डारी, रीता जोशी, पार्वती पंवार, कुसुम चौहान,,आदि की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

