टिहरी गढ़वाल
Tehri News: उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष ने बांटे प्रमाण पत्र…
Tehri News: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में आयोजित राष्ट्रीय उद्यमिता विकास एवं लघु व्यवसाय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया, उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कैरी बैग एवं फाइल फोल्डर बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम गजा के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया ।
21दिवसीय इस प्रशिक्षण में 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, समापन अवसर पर महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए गए कैरी बैग व फ़ाइल फोल्डरों का प्रदर्शन भी किया ,नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए कैरी बैगों की सराहना करते हुए कहा कि लगन और मेहनत तथा समर्पण भाव से किया गया कोई भी कार्य व्यर्थ नहीं जाता है , उन्होंने कहा कि समूह के आय का साधन बनने के साथ ही निजि स्वरोजगार भी होगा।
अध्यक्ष मीना खाती ने प्रतिभागियों से कहा कि समय समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती ने स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए कहा कि समय का सदुपयोग करते हुए घर बैठे ही आजिविका सम्वर्द्धन किया जा सकता है, समापन अवसर पर उद्यमिता विकास विभाग से आये बीरेंद्र सिंह सजवाण ने बैंक ऋण सम्बन्धी जानकारी दी,
समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, पूर्व सैनिक मान सिंह चौहान ने आयोजक सुभाष चंद्र सकलानी तथा मास्टर ट्रेनर विजय लक्ष्मी नेगी का आभार व्यक्त किया कि क्षेत्र में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कार्यक्रम है, समापन पर मास्टर ट्रेनर विजय लक्ष्मी नेगी , सुभाष चंद्र सकलानी ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए कैरी बैग का प्रदर्शन भी कराया ।
महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कैरी बैग की प्रशंसा की गई, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए,समापन अवसर पर महिलाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को उत्साहजनक बताया । समापन पर प्रतिभागियों ने समूह गीत गाया ” हम होंगे कामयाब एक दिन ,मन में है विश्वास “। इस अवसर पर मधु सजवाण, सीमा देवी,रीना ,राखी , कांता सजवाण, सुषमा देवी,कविता देवी ,मधु देवी सहित अन्य सभी प्रतिभागी शामिल हुए ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
