टिहरी गढ़वाल
Tehri News: सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पंकज सिंह रावत को इन्होंने किया सम्मानित…

Tehri News: थाती बूढ़ाकेदार के ग्राम पंचायत तोली के होनहार नवयुवक पंकज सिह रावत का न्याय पंचायत थाती बूढ़ाकेदार एवं बासर पट्टी में पहला सी.डी.एस (लेफ्टिनेंट ) आफिसर बनने के बाद पूरे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। वहीं क्षेत्र में जगह-जगह पंकज सिंह रावत की इस उपलब्धि पर सम्मानित करने की होड़ सी मच गई है।
इस अवसर पर आज ज्वालामुखी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं व्हाइट वाल अकादमी भरत सदन विद्यालय खवाड़ा बासर के प्रबंधक बचल सिंह रावत के द्वारा विद्यालय भवन में सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा उद्घोष बैंड के धुन बजाकर लेफ्टिनेंट पंकज सिंह रावत का जोरदार भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कोट भगवान सिंह राणा, ग्राम प्रधान तोली रमेश जिरवाण, डॉक्टर गोविंद सिंह रावत, प्रधानाचार्य रमेश गोसाई, पूर्व सैनिक चंदन सिंह रावत, कमल कृष्ण भट्ट, सुरेंद्र जिरवाण, गोपाल सिंह राणा,भगवान सिंह रावत, सविता देवी, पूजा देवी, दीपा देवी,जमुना देवी,जयवीर सिंह, रावत, माया देवी, प्रेम सिंह रावत, राजमोहन, केसर सिंह रावत, सती शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


