टिहरी गढ़वाल
Tehri News: जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, लिए गए ये अहम फैसले…
Tehri News: जिला पंचायत सभागार बौराड़ी नई टिहरी में आज अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षा ने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित सदन में आये प्रकरणों का निस्तारण समयान्तर्गत हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह जनपद का सर्वोच्च सदन है, इसकी अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जाने के तहत आधारभूत संरचना में सहयोग करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन को ऑपरेट करने हेतु ऑपरेटर की व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों के आधारभूत संरचना में सहयोग करने के विषय पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र का भवन यदि आपदा से क्षतिग्रस्त है, तो उसे मनरेगा में प्रस्तावित करा सकते हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन को ऑपरेट करने हेतु सप्ताहिक अथवा पाक्षिक रूप से ऑपरेटर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सभी सदस्य गणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत की समस्याओं/शिकायतों से अवगत कराया गया तथा सदन में सुझाव एवं प्रस्ताव रखे गये। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक कर लाभान्वित करने को कहा गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल भोला सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रभारी एएमए जिला पंचायत सतीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, चम्बा शिवानी बिष्ट सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel