टिहरी गढ़वाल
Tehri News: एशिया के पहले होम स्टे हब में इस होम स्टे का शुभारंभ, महाराज ने इसे किया पर्यटन ग्राम घोषित…
टिहरी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाडगांव मरोड में गढ़वाल होम स्टे का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने उत्तरायणी भगीरथी विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान तिवाड गांव मरोड को पर्यटन ग्राम घोषित किया। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों का साग बडा प्रसिद्ध है, ऐसे ही हम चाहते हैं कि हमारी कंडली की भुज्जी और मडुवे की रोटी को भी प्रसिद्धि मिले।
महाराज ने कहा कि यदि हमारे होम स्टे और होटल चौसू, बाड़ी, फाणू, पहाडी रायते के साथ-साथ वेस्टर्न फूड को भी परोसेगें तो निश्चित रूप से लोग हमारे उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे और हमारे होमस्टे नंबर वन बन जाएंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि पर्यटन विभाग द्वारा तिवाड़गांव में कुल 15 होमस्टे पंजीकृत किए गए हैं। इसमें से 10 को होमस्टे योजना के तहत राज सहायता दी गई है जबकि 5 को राज सहायता के भुगतान की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति तिवाड गांव को तिवाड गांव के खाले में पर्यटन विभाग द्वारा इंजन रहित जलयानों के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में टिहरी झील में मोटर बोट खरीदने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा 28 लोगों को राज सहायता दी गई। जिसमें तिवाड गांव 8 लोग भी शामिल हैं। जनपद भ्रमण के दौरान पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृत मंत्री सतपाल महाराज ने मणभागी सौड़, सेम-मुखेम स्थित कुलानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकर उत्तराखंड को आदर्श प्रदेश बनाएगें। हमें विकास कार्य में सहयोग देने के साथ-साथ धर्म एवं संस्कृति से जुड़कर भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास करना है।
इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, जिला महामंत्री पवन शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, कांडी खाला भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राम भट्ट, ग्रामीण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, ग्राम प्रधान तिवाडगांव संगीता देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel