टिहरी गढ़वाल
Tehri News: लंपी वायरस की चपेट में हजारों मवेशी, पूर्व विधायक ने की ये मांग…
टिहरी के विकासखंड भिलंगना के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेड, मारवाड़ी, निवाल गांव, आगर, रगक्ष्या, थाती, आगुंडा, कोटी, पिंसवाड, तितरूणा, कोट, विशन,तोली,जखाणा, गेवाली , दल्ला , भिगुन, सौला, कुड़ी, कुंडयाली गांव के साथ ही बासर पट्टी में भी वायरल लंम्पी रोग बीमारी फैलने के कारण सैकड़ों पशु मर चुके हैं। जबकि हजारों पशु घायल पड़े हुए हैं।
वही क्षेत्रीय लोगों में पशुपालन विभाग के द्वारा दवाई उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों में रोष दिखाई दिया। वहीं क्षेत्र भ्रमण पर आये घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को क्षेत्रीय लोगों के द्वारा आक्रोश व्यक्त कर पशुओं में लंम्पी रोग बीमारी से हुए नुकसान से अवगत कराते हुए है। पशुपालन विभाग से कैंप लगाकर दवाई वितरण करने कि मांग कि गई जिस पर पूर्व विधायक द्वारा पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से दूरभाष पर बात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत करवाया गया।
जबकि यहां पर लोगों का पशुपालन मुख्य व्यवसाय होने के बावजूद पशु पालन विभाग की अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी टिहारी डॉ० आशुतोष जोशी का कहना है कि यथाशीघ्र क्षेत्र में कैंप लगाकर दवाई वितरण की जाएगी। आठ सदस्य टीम को प्रभावित क्षेत्र घनसाली में भेजा जाएगा। आक्रोश व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रधान निवाल गांव बावन सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता प्यार सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्षा सुनीता देवी,बादर सिंह गुनसोला, ध्यान सिंह राणा, आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

