टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में बड़ा हादसा, दो वाहनों की जबरदस्त भिंड़त में एक की मौत, उड़े परखच्चे…
उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां देवप्रयाग में एनएच- 58 पर दो वाहनों की भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह हुआ है। यहां बलगर सीमेंट लेकर गाजियाबाद से श्रीनगर गढ़वाल जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर चौकी बछेलीखाल के मोड़ पर खड़े टैंकर से भिड़ गया। जिससे टैंकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया वहीं बलगर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं घायल की पहचान फिरदोस पुत्र खलील अहमद के रूप में हुई है। जबकि मृतक चालक की पहचान निसार पुत्र जलील निवासी वार्ड नंबर 12 ग्राम कोलिनड्बा, पोस्ट घिरही विन्दमगंज थाना, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है, वहीं घटना की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel