टिहरी गढ़वाल
हादसा: बकरी चुगाने गई थी किशोरी, काल बनकर टूटी सड़क से यूटिलिटी, मार्मिक हादसे से पसरा सन्नाटा…
टिहरी गढ़वाल। जनपद के जौनपुर क्षेत्र के थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक मार्मिक हादसा हो गया। दरअसल इस मोटर मार्ग पर 15 वर्षीय किशोरी जिसने युवा जीवन मे अभी अपना पड़ाव ही रखा था, हादसे का शिकार होकर दुनिया को अलविदा कह गई। हुआ यूं कि सोमवार को टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बंगसील मोटर मार्ग सीतु उम्र 15 वर्ष पुत्री स्व. सबलू ग्राम तेवा अपनी बकरियों को चराने गई थी। इसी बीच वहीं एक यूटिलिटी गांव ओंतड़ से शटरिंग लेकर थत्यूड़ आ रही थी।
तेवा गांव के पास यूटिलिटी अचानक से अनियंत्रित हो गई,जिसने तीन बकरी और सीतु को टक्कर मार दी। इससे पूर्व किशोरी को उपचार मिल पाता उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन बकरियां भी रोते बिलखते काल का ग्रास बन गई। बताया जा रहा है कि घायल वाहन चालक सचेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने सीएमआई अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
