टिहरी गढ़वाल
शर्मनाकः टिहरी में नाबालिग भतीजी को तीन चाचा ने बनाया दरिंदगी का शिकार, हुई गर्भवती…
टिहरी: देवभूमि को शर्मसार करता मामला टिहरी से आया है। यहां लम्बगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामले का खुलासा लड़की के गर्भवती होने पर हुआ है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने रेप किया है। सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता की मां ने लम्बगांव थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने रेप किया है। सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं। उनका पीड़िता के घर आना-जाना था। पीड़िता भी उनके साथ रहती थी। तीन दिन पहले पीड़िता के पेट में तेज दर्ज हुआ था। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। इसके बाद मां ने पीड़िता से इसके बारे में पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया है। पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर कई बार उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है।
वहीं मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है, जबकि तीसरा आरोपी बालिग है, जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पीड़िता ऋषिकेश के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दर्ज कराए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
