टिहरी गढ़वाल
UKSSSC Paper Leak: टिहरी तक पहुंची जांच की आंच, ये सरकारी कर्मचारी हुआ गिरफ्तार…
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में फुल एक्शन के साथ कार्रवाई जारी है। मामले की जांच लखनऊ, धामपुर, कुमाऊं, उत्तरकाशी से अब टिहरी तक पहुंच गई है। एसटीएफ ने मामले में आज 32वीं गिरफ्तारी की है। ये गिरफ्तारी टिहरी गढ़वाल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारी राजवीर के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपित राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार क्षेत्र के कुछ अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाने के लिए धामपुर ले गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है। राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है। बताया जा रहा है कि मामले में एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के एक कांस्टेबल को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। आरोपित का भाई कनिष्ठ सहायक (न्यायिक) के पद पर तैनात था और इसी प्रकरण में वर्तमान में जेल में है। इस मामले में अब तक 32 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि मामले में अभी और गिरफ्तारी की जा सकती है। वहीं उत्तराखंड में आठ और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के सुबूत मिलने की खबर हैं। सभी भर्तियां वर्ष 2015 के बाद की बताई जा रही हैं। इन भर्तियों के संबंध में शासन और पुलिस विभाग में मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ में जल्द मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
