टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: टिहरी घनसाली के युवक की दुबई में अचानक मौत, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार…

Uttarakhand News: टिहरी जिले के घनसाली निवासी एक युवक की दुबई से मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि घनसाली निवासी कपिल की दुबई के शारजहा में संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार व गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घनसाली निवासी कपिल देव 2 साल पहले दुबई शारजाह गए थे। जहां वह होटल में नौकरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कपिल को काफी दिन से बुखार आ रहा था। धीरे-धीरे कपिल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।आखिर में हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कपिल के परिजनों घटना की जानकारी 3 नवंबर 2022 की सुबह दुबई में रहने वाले उनके रिश्तेदार की कॉल से मिली है।
वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। कपिल के परिजन काफी परेशान हैं. वे लगातार कपिल के शव को लाने की मांग कर रहे हैं. अब कपिल के परिजनों ने राज्य सरकार के साथ ही पीएम मोदी से कपिल का शव भारत लाने की मांग की है। जिससे उसका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



