टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: कल टिहरी पहुंचेंगे ये दो कैबिनेट मंत्री, ये रहेगा कार्यक्रम, देखें…
टिहरी में कल दो कैबिनेट मंत्री पहुंचेंगे। कल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आएंगे। दोनों के कार्यक्रम तय हो गए है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी पहुंचकर जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। तो वहीं सतपाल महाराज श्री माता दुध्याड़ी देवी मेले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार मा. मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड शासन रेखा आर्या द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 09ः00 बजे देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर 11: 30 बजे बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी पहुंचकर जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। तत्पश्चात् मंत्री द्वारा समय 12ः30 बजे बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी से देहरादून प्रस्थान किया जायेगा।
मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, उत्तराखण्ड शासन सतपाल महाराज द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे श्रीनगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत पट्टी गोनगढ़, विकासखण्ड भिलंगना टिहरी गढ़वाल में आयोजित श्री माता दुध्याड़ी देवी मेले कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। तत्पश्चात् मा. मंत्री द्वारा सांय 16ः00 बजे ग्राम-नूर चौरास, पोस्ट किलकिलेश्वर टिहरी गढ़वाल में विवाहोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel