टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: टिहरी में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, जांच जारी…
उत्तराखंड में पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां तहसील देवप्रयाग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील देवप्रयाग अंतर्गत स्थान- बछेलीखाल तीनधारा के समीप धोलीधार के पास एक ट्राला सड़क से लगभग 100 मी नीचे खाई में गिर गया, स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक का रेस्क्यू कर घायल को देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र बुधा सिंह, मथुरा, उ०प्र० के रूप में हुई है।
वहीं इससे पहले तोताघाटी के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया था। बताया जा रहा है कि पिकअप UK09 CA 0528 श्रीनगर से देहरादून जा रहा था, जो तोताघाटी के पास गहरी खाई मे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel