टिहरी गढ़वाल
Big News: टिहरी का लाल IED ब्लास्ट में शहीद, परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर…
देहरादूनः उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में जवान राजेंद्र सिंह शहीद हो गए है। जवान राजेंद्र देवप्रयाग के ग्राम कोटी के रहने वाले है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर है। जवाव का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छत्तीसगढ़ आईईडी धामाके में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के 53 वीं बटालियन के जवान राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी गुसाईयों, ब्लॉक- देवप्रयाग के शहीद हुए हैं।उनका पार्थिव शरीर देवप्रयाग लाया जायेगा।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहले से प्लांट किए आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel