टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल…
टिहरी: पहाड़ पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां तहसील गजा क्षेत्र में एक स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवा एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गजा-तमियार पसरखेत ग्रामीण मोटर मार्ग पर पसरखेत के समीप हुआ है। यहां स्कूली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घायल का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति का नाम जगदीश भंडारी पुत्र बेताल सिंह है जबकि मृतक का नाम अनिल भंडारी पुत्र वीर सिंह है। दोनों व्यक्ति पावकीदेवी तहसील के तिमली गांव के रहने बताए जा रहे हैं। अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
