टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी और नैनीताल में गहरी खाई में गिरे वाहन, 6 लोगों की मौत, 6 घायल…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की सुबह दो हादसों को लेकर आई है। बताया जा रहा है कि एक हादसा टिहरी में हुआ तो वहीं दूसरा नैनीताल में। दोनों जगह वाहन गहरी खाई में गिरा है। हादसो में 6 लोगो की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हो गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा नैनीताल जिले में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक जीप करीब 800 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में 11 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वाहन में सवार लोग पीपलपानी में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
वहीं बीती रात नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से नरेंद्रनगर जा रहा था। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। वाहन में सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि प्रदेश में पूर्व के हादसों में कई लोग अकाल मौत के गाल में समा गए चुके हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में खराब सड़कें, खतरनाक मोड़ भी सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। वहीं ओवरलोडिंग और नींद की झपकी भी सड़क हादसों का मुख्य वजह रहती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
