टिहरी गढ़वाल
रोमांच: घर बैठे बैठे हो गए होंगे बोर, तो चले आइये टिहरी की ओर, झील में शुरू हुआ रोमांच का सफ़र
टिहरी। देश और प्रदेश के लिए यह बेहद अच्छी खबर है। Aco टाडा द्वारा दिये नियम शर्तो के साथ आज से विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में रोमांच का सफर शुरू हो गया है। तो घर बैठे बैठे बोर हो गए हैं तो टिहरी की इस सुंदर जगह पर आकर आप भी रोमांच का सफर कर सकते हैं।
गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर co/aco जेटी की मरमत और वोटों की स्थिति से अवगत करवाया।
पंवार ने सरकार पर दोहरे चरित्र का भी आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने टैक्सी वालो का तीन माह का टैक्स माफ किया पर जो हम 100 वोट स्वामी साल में लगभग डेढ करोड़ का टैक्स देते है उन्हे कोई रियायत नही मिल पाई है।
कहा कि जल्द ही एक डेलीगेसन ले कर cm को भी अवगत करवाया जायेगा।
आपको बता दे लॉकडाउन से ही टिहरी झील मे बोटें बंद हैं जिस कारण बोट मालिक सहित इस बोट कारोबार से जुड़े लोगों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था जिस कारण बोट कारोबारी एवं बोट यूनियन लम्बे समय से बोट चलाने की मांग शासन -प्रशासन से कर रहा था, जिस पर मंजूरी मिली तो आज से झील में वोटिंग नियमों और शर्तों के साथ शुरू हो गई है।
बोट मालिकों का कहना है कि अब हम बैंक की किस्त सहित बाकी उधार भी चुका सकते हैं इससे जहाँ बोट कारोबारी के चेहरे खिले हुए हैं तो वहीँ पर्यटन बढ़ने की संभावना भी बन गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel