उत्तराखंड
पाबंदी जारी रहेगीः निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक पांच राज्यों में रैलियों पर लगाई रोक…
दिल्लीः देश में हर दिन तेजी के साथ बढ़ रही कोरोना महामारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने अब पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिन के लिए चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है। जैसे पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि 15 जनवरी के बाद भी चुनाव आयोग रैलियों पर प्रतिबंध लगा सकता है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान रैली और सभाओं पर रोक जारी रहेगी।
महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने बैन को 22 जनवरी तक बनाए रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही पार्टियों की इनडोर मीटिंग में 300 लोगों या हॉल की क्षमता के 50% लोगों को शामिल किए जाने की छूट दी गई है। आयोग ने 8 जनवरी को चुनाव तारीखों का एलान करते समय 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगाई थी। आज हालात की समीक्षा करने के बाद उन्होंने रैलियों पर बैन को एक हफ्ता आगे बढ़ाया है। चुनाव आयोग ने पार्टियों को आदेश दिया है कि वे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करें।
आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि सभी नियमों और आदेशों का पालन हो रहा है। आज हालात की समीक्षा करने के बाद उन्होंने रैलियों पर बैन को एक हफ्ता आगे बढ़ाया है। चुनाव आयोग ने पार्टियों को आदेश दिया है कि वह सभी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करें। आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि सभी नियमों और आदेशों का पालन हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel