उत्तराखंड
BREAKING: यहां अचानक सड़क धंसने से खाई में गिरी कार, तीन गंभीर घायल…
मसूरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण जहां पहड़ों से बोल्डर गिर रहे है, वहीं सड़के भी धंस रही है। मंगलवार शाम को टिहरी-मसूरी बाईपास में सड़क धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुवाखोली में अचानक सड़क धंस गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से मसूरी, धनौल्टी घूमने आए पर्यटक वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सुवाखोली के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने की वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानिय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हे देहरादून रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सुशील, रामेश्वर और अनुराग के रूप में हुई है।
स्थानियों निवासियों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क के नीचे का पुश्ता ढह जाने के कारण हादसा हुआ है। यदि ये सड़क जल्दी ठीक नहीं हुई तो और भी हादसे हो सकते है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से मसूरी-धनौल्टी मार्ग की बदहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel