उत्तराखंड
बड़ी खबर: उत्तराखंड में अभी-अभी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार , एक ही परिवार के चार लोग थे सवार…
पौड़ीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बड़े हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा धुमाकोट थाना क्षेत्र में लुंठिया नाला गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक परिवार बैसाखी मेले में स्नान करने हरिद्वार गए थे। वे हरिद्वार से स्नान कर सुबह अपने घर धुमाकोट के लिए रवाना हुए। लुठिया नाला गांव के पास ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार सीधे खाई में जा गिरी । स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जिसमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान जगत सिंह (55) पुत्र नारायण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसीलिए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में राम सिंह (61) पुत्र नारायण सिंह, प्रेमा रावत (55) पत्नी राम सिंह और विकास ध्यानी (31) पुत्र चंद्रमणि के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel