उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपित किए। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष कुल चार हजार ट्यूलिप बल्ब लगाए जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल एवं बाईकलर जैसी विशेष रंगत वाली प्रजातियाँ भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर राज्य में स्वरोजगार और किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की प्रक्रिया, रख-रखाव एवं संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने परिसर में संचालित मशरूम उत्पादन, मौनपालन तथा अन्य बागवानी गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की और इन प्रयासों की सराहना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel