उत्तराखंड
ब्रेकिंग: उत्तराखंड के इन जिलों में रहेगा शनिवार और रविवार को लॉकडाउन..गाइडलाइन जारी..
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने आज सायं शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद में पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाएं लॉकडाउन के कारण प्रभावित नहीं होंगी और वह पूर्व की भांति चलती रहेंगी।
1-नई गाइडलाइन के मुताबिक अब शनिवार और रविवार के दिन प्रदेश के 4 जिलों, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में लॉकडाउन रहेगा।
2- इन जिलों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, सभी दफ्तर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। हालांकि इस तालाबंदी में कुछ छूट भी दी गई है।
3- औद्योगिक क्षेत्रों में काम किया जाता रहेगा, कृषि व निर्माण कार्य भी चलते रहेंगे, शराब की दुकानें, होटल खुलने की मंजूरी रहेगी।
4- नई गाइडलाइन के मुताबिक उत्तराखंड में यात्रा करने से पहले बाहरी राज्यों के लोगों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
5- अगर किसी ने कोरोना जांच 72 घंटे पहले कराई है और वो नेगेटिव है तो बिना क्वारंटाइन रूल के एंट्री मिलेगी।
6- बाहर से आने वाले लोग जो नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएंगे, उन्हें इस रिपोर्ट को पोर्टल पर अपडेट करने होगा।
7- दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों को इस वेब पोर्टल पर रजिस्टर करना पड़ेगा। बॉर्डर पर चेकपोस्ट पर वो सारे डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होंगे।
8- अगर आपने टेस्ट करवाया है और आपकी रिपोर्ट नेगेटिव है तो आपको उत्तराखंड में आने दिया जाएगा। बॉर्डर पर रेंडम चेक हो सकता है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel