उत्तराखंड
गढ़वाल राइफल के नायक संदीप कुमार के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अन्तिम विदाई…
राजस्थान के जैसलमेर में ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उत्तराखंड के कर्णप्रयाग निवासी जवान ने बलिदान दे दिया। बलिदानी नायक संदीप कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके घर कर्णप्रयाग लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, विकासखंड कर्णप्रयाग के झूरकंडे निवासी नायक संदीप कुमार सिक्स गढ़वाल राइफल केरल में तैनात थे और ट्रेनिंग के दौरान अचानक संदीप कुमार की हृदय गति रुकने से मिलिट्री अस्पताल में शहीद हो गए। सूबेदार दिगपाल प्रसाद ने बताया कि घर पर बलिदानी के अंतिम दर्शन परिवार को कराने के बाद पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
















Subscribe Our channel